वो लड़की जो अपने मुक्कों से समाज की पाबंदियों को नॉकआउट कर रही है

वीडियो कैप्शन, एक लड़की जो अपने मुक्कों से समाज की पाबंदियों को नॉकआउट कर रही, "स्मॉल स्पेसेस, बिग ड्रीम्स" के तीसरे एपिसोड में उसकी कहानी जानिए
वो लड़की जो अपने मुक्कों से समाज की पाबंदियों को नॉकआउट कर रही है
प्रकाशित

अनुरीत, एक ऐसी लड़की जो बरसों से बनी-बनाई रीत बदल रही है.

सोनीपत में रहती थी तो लोग कहते थे कि ये लड़की है, इसे बॉक्सिंग करने की क्या ज़रूरत है, इसकी शादी करो और रवाना करो. ये ताने हर रोज़ के थे.

एक दिन अनुरीत ने ठान लिया कि बहुत हो गया. अपनी मोटरसाइकल उठाई और हरियाणा के सोनीपत से उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर आ गईं.

शुरुआत में खाने को खाना नहीं था, डाइट नहीं थी, पहनने को अच्छे कपड़े नहीं थे, बॉक्सिंग करने के लिए ग्लव्स नहीं थे, लेकिन एक चीज़ थी और वही काफ़ी साबित हुई, अनुरीत की हिम्मत.

इसी हिम्मत, ज़िद और हौसले के दम पर अनुरीत ने एक सपना देखा और उस सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटी हैं.

वो जिस कमरे में रहती हैं, वो बहुत छोटा है, लेकिन गोल्ड मेडल तक पहुंचने का उनका सपना बहुत बड़ा है, और उनकी कोशिशें, उससे भी बड़ी हैं.

क्योंकि सपनों का कोई पिन कोड नहीं होता.

प्रेज़ेंटर: विदित मेहरा और सोनाली सिंह

प्रोड्यूसर: भरत शर्मा

कैमरा: सेराज अली और महरोज़

एडिटिंग: सेराज अली

आर्टवर्क: पुनीत बरनाला और वासिफ़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.