एक साल के बाद आख़िरकार घर वापस लौटी 'माधुरी'
कोल्हापुर की हथिनी माधुरी आख़िरकार नांदणी मठ लौट आई है. शुक्रवार रात जैसे ही वह गांव पहुंची, ग्रामीणों ने ढोल-ताशे के साथ उसका स्वागत किया.
30 जुलाई 2025 को, हाई-लेवल कमिटी के निर्देशों के अनुसार माधुरी को गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा सेंटर ले जाया गया था. बॉम्बे हाई कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फ़ैसले पर अपनी सहमति दी थी.
माधुरी को वापस लाने के लिए मठ और ग्रामीण लगातार कोशिश कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद, संबंधित पक्षों ने हाई-लेवल कमेटी के सामने अपना-अपना पक्ष रखा.
सभी पक्षों की बात सुनने, रिपोर्ट मंगाने और नांदणी में सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद, हाई-लेवल कमिटी ने माधुरी को कुछ शर्तों के साथ 9 सितंबर, 2026 को कोल्हापुर लौटने की इजाज़त दे दी.
माधुरी को अब जुलूस या ऐसे किसी भी काम के लिए नहीं लिया जा सकता. उसकी चौबीसों घंटे देखभाल करना ज़रूरी है और हर दो हफ़्ते में उसकी मेडिकल जांच होनी चाहिए.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



