गोपनीयता की नीति
आपका भरोसा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसका मतलब है कि बीबीसी आपकी निजी जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा की हिफ़ाज़त के लिए प्रतिबद्ध है.
आपके लिए इस नोटिस को पढ़ना महत्वपूर्ण है, ताकि आप जान सकें कि हम इस तरह की निजी जानकारी का इस्तेमाल कैसे और क्यों कर रहे हैं.
यह गोपनीयता नोटिस बताता है कि हम आपके बारे में निजी जानकारी कैसे जुटाते हैं और उसका कैसे उपयोग करते हैं. साथ ही बाद में उस डेटा का क्या होता है.
कृपया ध्यान रखें कि कलेक्टिव न्यूज़रूम प्राइवेट लिमिटेड (कलेक्टिव न्यूज़रूम) नामक एक नई, स्वतंत्र, भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी अब बीबीसी की छह भारतीय भाषा सेवाओं के लिए सामग्री तैयार करती है और उनका प्रकाशन करती है.
इसका मतलब है कि बीबीसी और कलेक्टिव न्यूज़रूम योगदान करने वालों, बीबीसी वेबसाइट के पाठकों और अन्य लोगों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी साझा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कलेक्टिव न्यूज़रूम छह भारतीय भाषा सेवाओं के लिए सामग्री का तैयार कर सके और उनका प्रकाशन कर सके.
डेटा फ़िड्युसरी के रूप में कलेक्टिव न्यूज़रूम आपकी व्यक्तिगत जानकारी की देखभाल कैसे करता है, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया गोपनीयता नीति
Privacy policy @CNR (collectivenewsroom.com) देखें.
बीबीसी कौन-सा व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा करेगा और हम उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे?
मौजूदा क़ानून का पालन करते हुए हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने से पहले इस बारे में विस्तृत विवरण देंगे कि हमें इसकी आवश्यकता क्यों है और हम इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे.
A. जो जानकारी आप हमें देते हैं
सामान्य तौर पर जब आप बीबीसी की वेबसाइट पर जाते हैं और हमारी सेवाओं, जैसे कि न्यूज़ फ़ीड, लाइव चैट, मैसेज का इस्तेमाल करते हैं या कंटेस्ट में शामिल होते हैं, तो हम आपसे आपका नाम, ईमेल, डाक का पता, आयु, टेलिफोन या मोबाइल नंबर देने के लिए कह सकते हैं.
आप हमें जो जानकारी देते हैं, उसमें टिप्पणी या वीडियो क्लिप (क्रिएशन) में दी गई जानकारी भी शामिल हो सकती है, जैसे कि लोगों के नाम, उपनाम, चेहरे, फ़ोटो, आवाज़ें, ऑडियो विज़ुअल रिकॉर्डिंग और क्रिएशन में दिखाई देने वाली समानताएँ.
अगर आपकी आयु 16 वर्ष या उससे कम है (या मौजूदा क़ानून के तहत निर्धारित आयु से कम है), तो कृपया बीबीसी वेबसाइट पर जाने और हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रस्तुत करने से पहले अपने माता-पिता या अभिभावक की अनुमति लें.
उनकी सहमति के बिना आपको बीबीसी वेबसाइट पर जाने और हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी देने की अनुमति नहीं है.
B. डिवाइस की जानकारी
जब आप बीबीसी की वेबसाइट पर जाते हैं, तो हम कुकीज़ और अन्य ट्रैकिंग तकनीकों के माध्यम से आपके डिवाइस और वेब ब्राउज़र से कुछ तकनीकी जानकारी अपने आप एकत्र करते हैं. इसमें निम्न शामिल हो सकते हैं:
- आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता
- डिवाइस आईडी
- ऐप आईडी
- विक्रेता आईडी
- विज्ञापन आईडी
बाहरी लिंक
हम कभी-कभी गैर-बीबीसी साइटों से लिंक करते हैं. और कभी-कभी हम उन पर अपनी सेवाएँ देते हैं - उदाहरण के लिए, जब आप सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ते हैं.
कुछ बातें ध्यान में रखने योग्य हैं:
हम जिन साइटों से लिंक करते हैं उनका समर्थन नहीं करते हैं
- हम उनकी विषय वस्तु के लिए जिम्मेदार नहीं हैं या अगर आप उनका इस्तेमाल करते हैं, तो आपके साथ होने वाली किसी भी घटना के लिए उत्तरदायी नहीं हैं
- अगर आप या कोई अन्य व्यक्ति लिंक वाली कोई चीज़ साझा करता है, तो हम उस साइट पर किसी भी चीज़ के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं जिससे वह लिंक जुड़ा हुआ है
- बाहरी साइटों की अपनी उपयोग की शर्तें और गोपनीयता सूचनाएँ होनी चाहिए और हम आपको ऐसी वेबसाइटों पर जाने से पहले उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं
मेरी व्यक्तिगत जानकारी दूसरों के साथ कब साझा की जाती है?
हम आपकी जानकारी निम्नलिखित तरीकों से दूसरों के साथ साझा करते हैं, जब:
- आप कुछ सार्वजनिक करते हैं
- हम अपनी सेवाओं को संचालित करने के लिए अन्य कंपनियों का उपयोग करते हैं
- विज्ञापन कंपनियाँ विज्ञापन स्लॉट ख़रीदती हैं और अपने विज्ञापन को पर्सनलाइज़ करती हैं
- हम बीबीसी परिवार की कंपनियों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं
- हम अपने अधिकृत सेवा प्रदाताओं और अधिकृत पक्षों, जैसे कि कलेक्टिव न्यूज़रूम के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं
- जब हम सहयोगात्मक अनुसंधान करते हैं
- जब हमें क़ानूनन आपकी जानकारी अन्य संगठनों को देने की आवश्यकता होती है
मेरे बारे में एकत्र की गई यह जानकारी कब तक अपने पास रखी जाएगी?
जब आप हमें कोई व्यक्तिगत जानकारी देते हैं तो हम उसे अपने कॉरपोरेट रिटेंशन शेड्यूल के अनुसार रखेंगे. हम इन सिद्धांतों का पालन करते हैं:
- हम आपकी जानकारी को केवल तब तक अपने पास रखते हैं, जब तक हमें उन गतिविधियों को करने के लिए इसकी ज़रूरत होती है, जिनके बारे में हमने आपको बताया था या हमारे पास इसे रखने का कोई वैध कारण होता है
- हम इस बात पर विचार करते हैं कि यह किस प्रकार की जानकारी है, कितनी जानकारी एकत्र की गई है, यह कितनी संवेदनशील हो सकती है और क्या कोई क़ानूनी आवश्यकताएँ हैं
- हम अपनी सेवाओं को इस तरह से डिज़ाइन करते हैं कि हम आपकी जानकारी को उतने समय तक ही अपने पास रखें जितनी ज़रूरत हो या मौजूदा क़ानून के तहत जितना ज़रूरी हो
- अगर आपने हमसे पूछा है और हमें मौजूदा क़ानून के तहत ऐसा करने की अनुमति है तो हम आपको आपकी व्यक्तिगत जानकारी को रखने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे
हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी कहाँ रखते हैं
बीबीसी एक वैश्विक मीडिया संगठन है जिसका मुख्यालय यूके में है. कुछ कंपनियाँ जो हमें सेवाएँ प्रदान करती हैं, वे भारत, यूके या यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) के बाहर से अपनी सेवाएँ चलाती हैं.
हम ऐसा तभी होने देते हैं जब हम उनकी सुरक्षा के स्तर से संतुष्ट हों. कृपया ध्यान रखें कि जब आप हमें व्यक्तिगत जानकारी देते हैं तो उसे भारत, यूके या ईईए के बाहर किसी स्थान पर स्थानांतरित, संग्रहित या प्रोसेस्ड हो सकता है, जब तक कि जानकारी का ऐसा स्थानांतरण लागू क़ानून के तहत प्रतिबंधित न हो.
मेरे अधिकार क्या हैं?
याद रखें, आपकी व्यक्तिगत जानकारी आपके नियंत्रण में है. आपको ये अधिकार है कि:
- आप अपनी जानकारी की एक प्रति के लिए अनुरोध करें
- रोबोट को आपके बारे में बड़े निर्णय न लेने दें
- हमसे ग़लत जानकारी को सही करने के लिए, उसे हटाने के लिए कहें, या यह अनुरोध करें कि हम उसका उपयोग केवल कुछ उद्देश्यों के लिए ही करें.
- अपना विचार बदलें, और हमसे अपनी जानकारी का उपयोग बंद करने के लिए कहें. उदाहरण के लिए, किसी भी मार्केटिंग ईमेल से सदस्यता समाप्त करना या पर्सनलाइज़ेशन बंद करना
- व्यक्तिगत विज्ञापन कुकीज़ और अन्य ट्रैकिंग के लिए आप मना कर सकते हैं
कृपया ध्यान रखें, कभी-कभी हम आपकी मदद नहीं कर पाते हैं. जैसे कि कुछ मामलों में क़ानूनन रोक होती है, या अगर क़ानून हमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग जारी रखने की अनुमति देता है, जिसमें पत्रकारिता के उद्देश्य भी शामिल हैं.
अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी?
बीबीसी की गोपनीयता और कुकीज़ नीति का पूर्ण संस्करण देखने के लिए, कृपया The BBC Privacy and Cookies Policy (outside the UK) – Using the BBC देखें.
अगर आपके मन में यह प्रश्न है कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी का किस प्रकार प्रबंधन किया जाता है, या आप अपने अधिकारों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे डेटा संरक्षण अधिकारी से dataprotection.officer@bbc.co.uk पर संपर्क कर सकते हैं.
अगर आप जानना चाहते हैं कि कलेक्टिव न्यूज़रूम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का कैसे प्रबंधन किया जाता है, तो कृपया उनके डेटा संरक्षण अधिकारी से info@collectivenewsroom.com पर संपर्क करें.




























