गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर क्या बोलीं अमृता फडणवीस?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गरबा और नवरात्रि आयोजनों में धर्म के आधार पर एंट्री को लेकर ये बयान दिया है.
उन्होंने कहा, "चाहे गरबा हो, नवरात्रि हो, ये अपने बहुत ही सुंदर फ़ेस्टिवल्स हैं, जो जग प्रसिद्ध हैं, लोग इसे पसंद करते हैं. आस्था, श्रद्धा से कोई भी आना चाहे, चाहे अपनी फ़ैमिलीज़ को लेकर आना चाहे, तो मुझे लगता है कि जाति-धर्म का उसमें भेद नहीं रहना चाहिए."
दरअसल, नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मुस्लिमों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



