शादी से किया इनकार तो महिला ने 'फेंका तेज़ाब'

प्रकाशित

पाकिस्तान की एक महिला को एक पुरूष पर तेज़ाब फेंकने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.

बताया जाता है कि इस पुरूष ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया था.

आधिकारी बताते हैं कि मोमेल माई का सदाकत अली के साथ लंबे समय से रिश्ता था, लेकिन वो इस पर ग़ुस्सा थी कि वह उससे शादी नहीं करेगा.

माई कहती हैं कि उसने हमला होने के बाद ख़ुद की सुरक्षा के लिए तेज़ाब फेंका था. अली के शरीर का 50 फ़ीसदी हिस्सा जल गया है और मुल्तान के अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है.

पाकिस्तान में हर साल तेज़ाब फेंके जाने के सैकड़ों मामले सामने आते हैं. लेकिन ये अनोखा मामला है जहां किसी महिला ने पुरूष पर तेज़ाब फेंका है.

स्थानीय पुलिस ने बीबीसी संवाददाता एम इलयास ख़ान को बताया कि गुरुवार सुबह माई ने अली पर हमला किया.

स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि अली को माई के घर से चिल्लाते हुए बाहर निकलते देखा गया.

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि सदाकत तेज़ाब फेंके जाने पर एकदम पलट गया जिससे तेज़ाब ने उसकी पीठ को जलाया, चेहरे को नहीं.

अली और माई, दोनों की अलग अलग शादियां हो रखी थीं लेकिन वो लंबे समय से एक साथ रह रहे थे.

पुलिस ने आगे बताया कि माई अपने पति को तलाक़ देना चाहती थी और सदाकत से शादी करना चाहती थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप<link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)