जब जियो के ख़राब नेटवर्क की शिकायत लेकर टावर पर चढ़ा शख़्स
राजस्थान के डीग ज़िले के बेढम गांव में एक युवक ख़राब नेटवर्क की शिकायत लेकर टावर पर चढ़ गया.
उसकी मांग थी कि जियो का टावर होने के बावजूद गांव में नेटवर्क की समस्या रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है.
सूचना मिलते ही डीग सदर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची.
जियो कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और नेटवर्क में समस्या का मुद्दा उनके सामने रखा गया.
प्रशासन के समझाने के क़रीब साढ़े तीन घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरा.
पुलिस ने उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.
हालांकि, स्थानीय निवासी नंदू का कहना है कि जियो के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि अगले 24 घंटे में समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन परेशानी अभी भी जस की तस बनी हुई है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



